Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   40-year-old dilapidated health sub-centre building not demolished despite orders

Hamirpur (Himachal) News: आदेश के बावजूद नहीं गिराया 40 साल पुराना जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन

Sat, 31 Oct 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 31 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
40-year-old dilapidated health sub-centre building not demolished despite orders
हड़ेटा पंचायत में जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन में क्षतिग्रस्त दरवाजे। संवाद
गलोड़ (हमीरपुर)। हड़ेटा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का करीब 40 साल पुराना भवन असुरक्षित घोषित होने और इसे गिराने के आदेश जारी होने के बावजूद अब तक नहीं गिराया गया है। मार्च 2025 में भवन को असुरक्षित घोषित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद इसे डिस्मेंटल करने के आदेश भी जारी हुए, लेकिन भवन आज भी खंडहर हालत में खड़ा है। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर हड़ेटा का खेल मैदान है। ऐसे में भवन के आसपास खेलने और आवाजाही करने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

करीब तीन साल से स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत भवन के एक छोटे से कमरे में चलाया जा रहा है। कमरे के एक कोने में पंचायत का सामान भी रखा गया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पंचायत भवन की हालत भी खराब है। भवन में सीलन है और बरसात के दौरान छत से पानी टपकता है। पंचायत ने अब इस भवन को भी असुरक्षित घोषित करवाकर डिस्मेंटल करवाने की योजना बनाई है।
पंचायत भवन में लोगों और कर्मचारियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में इसकी जर्जर हालत के चलते सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
कोट्स
स्वास्थ्य उपकेंद्र को पंचायत भवन के छोटे से कमरे में चलाया जा रहा है। पंचायत भवन भी क्षतिग्रस्त हालत में है। यहां सीलन और छत से पानी टपकने की समस्या है। भवन में काम करना सुरक्षित नहीं है। -रजनीबाला, प्रधान, हड़ेटा पंचायत

स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन को डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग के पास लंबित है। वर्तमान में स्वास्थ्य उपकेंद्र हड़ेटा पंचायत के भवन में चलाया जा रहा है। -डॉ. अरविंद कौंडल, बीएमओ, स्वास्थ्य खंड गलोड़

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मामले को लेकर बातचीत की जाएगी। रिकॉर्ड देखकर ही जानकारी दी जा सकती है। -अमन कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, धनेटा
---

स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन काफी समय से खंडहर हालत में है। इसे असुरक्षित घोषित करने और गिराने के आदेश जारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग को जल्द इसे नष्ट करवाना चाहिए। -राज कुमार, निवासी हडे़टा

स्कूल का खेल मैदान इस भवन के बिल्कुल साथ है। बच्चे दिनभर यहां खेलते हैं और कई बार भवन के आसपास भी चले जाते हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। भवन को जल्द गिराया जाना चाहिए। -विजय कुमार, निवासी हड़ेटा

स्वास्थ्य उपकेंद्र तीन साल से पंचायत भवन के छोटे से कमरे में चल रहा है। वहां जगह की कमी है। पंचायत भवन की हालत भी खराब है। विभाग को नए स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन के लिए जल्द व्यवस्था करनी चाहिए। -करनैल सिंह, निवासी कुढ़ार

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article