फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After cement and rebar, brass and copper prices have now risen, adding to construction costs.

Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट, सरिया के बाद अब पीतल–तांबे के दाम बढ़े, निर्माण लागत पर बढ़ा बोझ

Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
After cement and rebar, brass and copper prices have now risen, adding to construction costs.
मैहरे बाजार में पंप की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद
मैहरे (हमीरपुर)। सीमेंट और सरिये के दामों में वृद्धि के बाद अब पीतल और तांबे की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जिले में पीतल और तांबे के दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

तांबे की कीमत बढ़ने से सेनेटरी फिटिंग के दाम भी बढ़ गए हैं। वहीं, प्लाई बोर्ड के भाव में उछाल के कारण फर्नीचर भी महंगा हो गया है। प्लास्टिक की कीमत बढ़ने से पाइप के दामों में भी 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसके अलावा पंप और अन्य उपकरणों की कीमतों में भी 500 से 700 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बढ़ती कीमतों के चलते लोग अब निर्माण सामग्री खरीदने से पहले अपने बजट पर विचार करने को मजबूर हैं। फैंसी आइटम्स में दाम और अधिक बढ़ने से स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। पहले जो निर्माण 50 से 70 हजार रुपये में पूरा हो जाता था, उसकी लागत अब बढ़कर 80 हजार से एक लाख रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी का असर कॉपर वाइंडिंग वाले उपकरणों पर भी पड़ा है, जिससे उनकी कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।
--


तांबा और पीतल के दाम बढ़ने से धातुओं से बनी वस्तुओं के मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है। सेनेटरी फिटिंग और अन्य उपकरणों में भी दाम बढ़े हैं। धातुओं के दाम में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। -रवि शर्मा, दुकानदार, मैहरे

मैं पंप लेने के लिए दुकान पर आया था। इसके दामों में 500 रुपये तक की वृद्धि हो गई है। इसके अलावा अन्य धातुओं की वस्तुओं के दाम में भी तेजी आई है। अचानक दाम बढ़ने से बजट पर असर पड़ रहा है। -राकेश कुमार, ग्राहक, मैहरे



प्लास्टिक के अलावा प्लाई बोर्ड के दामों में वृद्धि हुई है। दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। इसके अलावा सेनेटरी फिटिंग के दाम भी बढ़े हैं। भवन निर्माण करना मुश्किल हो गया है। -रवि कुमार, ग्राहक, मैहरे

मैहरे बाजार में पंप की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

मैहरे बाजार में पंप की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

मैहरे बाजार में पंप की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

मैहरे बाजार में पंप की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

मैहरे बाजार में पंप की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

मैहरे बाजार में पंप की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article