फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   after 45 year get ownership

45 साल बाद सपहाल के ग्रामीणों को मिला जमीन पर मालिकाना हक

Sat, 21 Dec 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विस क्षेत्र सुजानपुर के सपहाल गांव में भाजपा सुजानपुर मंडल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम सपहाल गांव के लोगों को 2670 कनाल 10 मरले जमीन का मालिकाना हक मिलने पर आयोजित किया गया। 1974 में हिमाचल प्रदेश विलेज कॉमन लैंड वेस्टमेंट विभाग के तहत यह जमीन सरकारी खाते में निहित हो गई थी, परंतु कई सालों बाद केस जीतने के बाद यह जमीन लगभग 329 लोगों को शनिवार को विभाग ने सौंपी है। इस जमीन का मालिकाना हक लगभग 45 वर्षों के बाद सपहाल के लोगों को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने सपहाल गांव के सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सर्वस्पर्शी है। जो कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने याद करवाया कि 25 जनवरी 1974 की रात जब सपहाल गांव के लोग सोए थे तो उन्हें नहीं पता था कि सुबह होते ही इस जमीन के मालिक नहीं होंगे और उनकी जमीन सरकार की हो जाएगी, परंतु अब ऐसा हो गया कि पिछले दिन जमीन सरकार की थी और अगली सुबह आपकी हो गई। 1974 कांग्रेस सरकार का कार्यकाल था। जिसमें आप सब ने अपनी जमीन रातों रात खो दी थी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाक़ुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, सुखदेव ठाकुर, महामंत्री अनिल शामा, पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला परिषद वीना कपिल, उपाध्यक्ष प्यार चंद ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र ठाकुर, सुमन चौहान, सुजानपुर तहसीलदार अशोक पठानिया, पंचायत उपप्रधान पीसी चौहान, कैप्टन सुरेश कुमार, महेंद्र शामा, संजीव शामा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed