फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Adopt Swadeshi, take forward the Self-reliant India mission: Anurag

स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत मिशन को आगे बढ़ाएं : अनुराग

Thu, 16 Oct 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के आह्वान की सराहना की है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने त्योहारों के अवसर पर लोगों से स्थानीय व भारतीय उत्पादों की खरीदारी कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। विकसित भारत विजन को हासिल करने में आत्मनिर्भरता प्रमुख स्तंभ है और इसी के चलते पीएम ने स्वदेशी अपनाने व भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। जब हर भारतीय स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेगा, तब भारत आत्मनिर्भर बनेगा और देश की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना न केवल रोजगार बढ़ाएगा, बल्कि छोटे कारोबारियों के आत्मसम्मान की भी रक्षा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है और यहां के लोगों में अनूठी प्रतिभा देखने को मिलती है। हस्तशिल्प के नाम पर यहां पत्थर, धातु की मूर्तियाँ, मिट्टी के बर्तनों, चित्रों, कालीनों, शॉल की देश-विदेश में भारी मांग है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed