{"_id":"6a3ae3ac15a34fdcec044e70","slug":"admissions-for-bsc-in-data-science-and-ai-at-dhaneta-college-open-until-the-30th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-198214-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धनेटा कॉलेज में बीएससी डाटा साइंस और एआई में प्रवेश 30 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धनेटा कॉलेज में बीएससी डाटा साइंस और एआई में प्रवेश 30 तक
Wed, 24 Jun 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी डाटा साइंस एवं बीएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी। दोनों पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भरा जाएगा।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस सत्र से बीएससी डाटा साइंस और बीएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कौशल-आधारित आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को मल्टीपल एंट्री-एग्जिट प्रणाली का लाभ मिलेगा।
इसके तहत एक वर्ष पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र, दो वर्ष पर डिप्लोमा तथा तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर स्नातक उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक महाविद्यालय में प्रवेश प्रपत्र जमा कर सकते हैं अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।