फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Admission started in Industrial Training Institute Rail

Hamirpur (Himachal) News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में दाखिला शुरू

Tue, 16 Jul 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई तक कार्यालय में कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में 2024-25, 2024-2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, स्मार्ट सिटी, मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल, प्लंबर, सेइंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर और सीक्रेट रियल असिस्टेंट, सरफेस ऑर्नामेंटेशन तकनीक, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, वेल्डर आदि में एडमिशन की जाएगी। विभिन्न ट्रेडों में आवेदन करने की तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में अपने दस्तावेज दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, बोनाफाइड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान में उपस्थित हो सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया है। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त किसी भी ट्रेड में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed