{"_id":"660a90cacbf7fd432d0a4e8f","slug":"admission-process-will-start-in-government-schools-from-5-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-124767-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में पांच से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में पांच से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अप्रैल तक विद्यार्थी विभिन्न कक्षाओं में ले सकेंगे प्रवेश
अध्यापक अभिभावकों को घर-द्वार पर कर रहे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया पांच से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिलेभर के स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में सरकारी स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कम विद्यार्थियों की संख्या से जिले के 20 स्कूलों पर ताला लटक चुका है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापकों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के बारे में निर्देश दिए गए थे। इसके चलते अध्यापकों ने यह अभियान शुरू किया है। स्कूलों में 15 अप्रैल के बाद तिथि अनुसार बदलाव किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को दाखिला लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया पांच से 15 अप्रैल तक होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार तिथि में बदलाव किया जाता है।