फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aditya sharma became flying officer in air force

Hamirpur (Himachal) News: आदित्य शर्मा वायु सेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर

Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
aditya sharma became flying officer in air force
भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद में पासिंग आउट परेड के बाद फ्लाइंग ऑफिसर आदित्य शर्मा माता पित? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। ग्राम पंचायत नाहलवीं गांव झाड़ी के आदित्य शर्मा ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। फ्लाइंग ऑफिसर आदित्य शर्मा के पिता सुरिंद्र शर्मा, माता अनीता शर्मा ने कहा कि आदित्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी तथा स्नातक आरईसी सुंदरनगर से की है।
विज्ञापन

इसी बीच उन्होंने एनआईटी हमीरपुर और आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में रिसर्च की। इसके बाद उन्हें वर्ष 2018 में बेस्ट शोधकर्ता का अवार्ड मिला। उन्होंने कहा कि आदित्य का चयन भारतीय वायुसेना में सितंबर 2021 में हुआ है। वहीं, इस माह उन्होंने भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद से पासिंग आउट परेड की। वायुसेना में जाने से पहले आदित्य ने यूएस की कई कंपनियों में काम किया है। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता और कोच सुनील कपिल को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed