फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Activists sitting on hunger strike performed good-natured yagya

भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

Sun, 04 Jul 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सद्बुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान इन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फोटो साथ लेकर हवन में आहुतियां डालीं। एनएसयूआई महासचिव टोनी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री छात्रों की मांगों को नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे, इसलिए यह यज्ञ किया गया। प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत छात्रों को प्रमोट करने के लिए हमीरपुर में यह कार्यकर्ता क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह क्रमिक भूख हड़ताल सात जुलाई तक चलेगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोंटी संधू ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो इस आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। साथ ही साथ मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव भी करेंगे। इस मौके पर पंक मिन्हास, रजत और मोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed