फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Action on encroachment in Sujanpur, NAP confiscated the kiosk

सुजानपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, नप ने जब्त किया खोखा

Tue, 24 Aug 2021 12:17 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Action on encroachment in Sujanpur, NAP confiscated the kiosk
सुजानपुर में अवैध खोखे को जब्त करती नगर परिषद की टीम। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में दुकानें आवंटित होने के बावजूद पुरानी जगह पर कब्जा न छोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान अवैध कब्जा करने वालों की जगह खाली करवाकर प्रशासन ने खोखे और अन्य सामान जब्त कर लिया है। इसके अलावा क्रमवार फड़ियां लगाने की हिदायत भी दी गई। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, नगर परिषद की अध्यक्ष बीना धीमान ने कर्मचारियों और पुलिस के सहयोग से रेहड़ी मार्केट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि शहर में खास पहचान रखने वालों ने दुकानें आवंटन होने के बावजूद खोखा पुरानी जगह पर जमाया हुआ है। इस दुकानदार पर नगर परिषद के निर्देश कोई भी असर नहीं था। इसके खोखे को नगर परिषद की गाड़ी में उठाकर जब्त कर लिया गया। वहीं, दूसरी ओर निरीक्षण के दौरान सड़क पर सामान न सजाने की हिदायत भी रेहड़ी फड़ी धारकों को दी गई।
विज्ञापन

ईओ संजय कुमार ने चिकन विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि यहां जिंदा मुर्गों को न काटें अन्यथा कार्रवाई होगी। ईओ संजय कुमार ने बताया कि शहर को साफ सुंदर बनाना सबका कर्तव्य है। इसके लिए नगर परिषद सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद कार्य करेगी। सोमवार को यहां कार्रवाई की है। क्रमवार रेहड़ी लगने से कुछ जगह खाली बचेगी, जहां पुराने और इधर-उधर रेहड़ी लगा रहे लोगों को बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed