{"_id":"67014501ad2156d491001d8b","slug":"accused-sent-on-five-days-police-remand-in-yogesh-murder-case-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-137622-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: योगेश हत्याकांड मामले में आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: योगेश हत्याकांड मामले में आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Sun, 06 Oct 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां में प्रवासी युवक योगेश कुमार की हत्या के आरोपी मोनू बाबा को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 37 वर्षीय योगेश कुमार उत्तर प्रदेश के चंदवाडा, जिला हाथरस का निवासी था। उसकी 26 सितंबर की रात को हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उसे उसके किराये के मकान से कुछ दूरी पर फेंका गया था।
26 सितंबर की रात एक बजे के आसपास जाहू पुलिस को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना मिली कि वहां एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसके पति की हत्या की गई है और मोनू पर शक जताया था। मृतक के शव के पोस्टमार्टम में भी उसके शरीर और गले पर निशान मिले, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की।
पुलिस ने मोनू से लगातार तीन-चार दिन पूछताछ की। इसके बाद पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी को शनिवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। भोरंज पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि इस मामले में और गहराई से जांच की जाएगी।