{"_id":"62b8a2e4b88e0c5f2f2db385","slug":"accused-on-remand-hamirpur-hp-news-sml413365133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडखर तुलसी गोलीकांड का आरोपी 29 तक पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडखर तुलसी गोलीकांड का आरोपी 29 तक पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत गांव मुंडखर तुलसी गांव में हुए गोलीकांड मामले के आरोपी को न्यायालय ने 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी। मनाली के बाद हमीरपुर जिले के मुंडखर तुलसी गांव में बस ऑपरेटर अनुज ठाकुर के घर पर पांच गोलियों दागने से तीसरे दिन भी स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।
बता दें कि शुक्रवार आधी रात को अनुज के घर पर पांच राउंड फायर किए गए। इस घटना के पीछे वजह लाखों रुपये का लेन-देन बताया जा रहा है। भोरंज पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी रविंद्र कुमार को रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने बंदूक और कारतूसों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। उधर, भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह का कहना है कि आरोपी का 29 जून तक पुलिस रिमांड मिला है। इस दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।