फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused of assault on police employee, complaint given to SP

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस कर्मचारी पर लगाए मारपीट के आरोप, एसपी को दी शिकायत

Sat, 12 Oct 2024 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक पुलिस कर्मचारी पर मारपीट के आरोप लगे हैं। मामला शुक्रवार रात्रि का है। एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत में बताया कि रात 11 बजे के बाद वे रामलीला देखकर वापस आ रहे थे। रास्ते में पुलिस की एक गाड़ी आई और एक कर्मचारी ने उन्हें रोक लिया। पुलिस कर्मचारी ने उन्हें रोका व उनके साथ मारपीट की। मारपीट से उनके शरीर पर निशान पड़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि जब उनकी कोई गलती ही नहीं थी तो किस बात को लेकर उनसे मारपीट की गई। जबकि न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था और न ही उन्होंने शराब आदि का सेवन किया था। वह महज अपने घर जा रहे थे। पुलिस कर्मी ने बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत लिखित रूप से एसपी हमीरपुर भगत सिंह को भी दी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है और छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed