{"_id":"656a2bdde2a74632e70bbc33","slug":"accused-arrested-in-broad-daylight-car-theft-case-in-kot-langsa-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15156-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कोट लांगसा में दिनदहाड़े कार चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कोट लांगसा में दिनदहाड़े कार चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत अवाहदेवी के साथ लगते कोट लांगसा से गत शनिवार को दिनदहाड़े कार चोरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार गांव जंदड़ू कलां तहसील सरकाघाट जिला मंडी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से इसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से कार चोरी मामले में पूछताछ कर रही है।
कोट लांगसा में गत शनिवार को महिला चालक ने कार की चाबी गाड़ी में छोड़ दी थी और वह दर्जी की दुकान में सामान लेने चली गई। शातिर ने पलक चंद पलों में कार को उड़ा लिया। दिनदहाड़े इस तरह की घटना इलाके में पहली दफा सामने आई थी। अवाहदेवी चौकी पुलिस को दी शिकायत में सरकाघाट के गांव बडाल निवासी अनीता देवी ने बताया कि उनकी कार दिनदहाड़े चोरी हो गई है। अनीता देवी कोट-लांगसां में पशु औषधालय में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि तीन बजे कोट में ही दर्जी की दुकान के बाहर अपनी कार को पार्क किया था और चाबी को कार में ही छोड़ कर अपने कपड़े लेने के लिए दुकान पर गई थीं। इस बारे में पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी मस्त राम ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और अदालत से पुलिस ने पांच दिन की रिमांड हासिल किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।