{"_id":"6033b0de8ebc3ee8f8517b97","slug":"abvp-shouted-slogans-outside-deputy-commissioner-office-hamirpur-hp-news-sml361852766","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने की उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने की उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी
विज्ञापन
हमीरपुर। एबीवीपी तकनीकी विश्वविद्यालय ने फीस वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष अरुण भरमौरी ने कहा कि विश्वविद्यालय अनदेखी का शिकार है। सरकार शिक्षक और गैर शिक्षकों के पदों को भरने में असमर्थ रही है। विद्यार्थियों से भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। तकनीकी विश्वविद्यालय में यातायात के साधन भी न के बराबर हैं।
सरकार तकनीकी शिक्षा और तकनीकी विश्वविद्यालय को लेकर कुंभकरण की नींद सोई है। यह नकारात्मक रवैया विद्यार्थी परिषद सहन नहीं करेगी। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की मांगों को लेकर 13 फरवरी से एक रचनात्मक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इन सभी मांगों को लेकर 24 फरवरी को विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
26 फरवरी को सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी और 4 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अगर जल्द से जल्द विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद एक उग्र आंदोलन पूरे प्रदेश में चलायेगी।