{"_id":"65e5c08e124331484208f018","slug":"abvp-burnt-the-effigy-of-west-bengal-government-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-122831-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के चकमोह कॉलेज में एबीवीपी ने फूंका पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के चकमोह कॉलेज में एबीवीपी ने फूंका पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला
Tue, 05 Mar 2024 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 05 Mar 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई चकमोह के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
एबीवीपी इकाई चकमोह के अध्यक्ष प्रिंस और सह सचिव आरुषि डोगरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार द्वारा कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। एबीवीपी ने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है, ताकि पश्चिम बंगाल में कानून का राज स्थापित हो सके।