{"_id":"59189dff4f1c1b15228538c7","slug":"abhishek-becomes-champion-in-100-and-200-metres-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ और 200 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ और 200 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज हमीरपुर के खेल मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला भर के साढ़े छह सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स संघ के महासचिव डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हिम अकादमी स्कूल के प्रबंध निदेशक पंकज लखनपाल ने किया। अंतरराष्ट्रीय कोच भूपेंद्र सिंह और डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य पीसी वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्यातिथि डॉ. रजनीश गौतम ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिताओं में लड़कियों की 10 वर्ष की आयु वर्ग की 40 मीटर दौड़ में श्रेया, रसिका, मुस्कान, 60 मीटर दौड़ में रसिका, यशिता, मुस्कान, बॉल थ्रो में इशरत, ईषा, प्रियांशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। वहीं लड़कों की 10 वर्ष आयु वर्ग में 40 मीटर दौड़ में रोहित, रिजुल, 60 मीटर दौड़ में वीर सिंह, आदित्य, मयंक, बॉल थ्रो में अर्जुन, आदित्य, मयंक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
लड़कियों के 12 वर्ष आयु वर्ग की 40 मीटर एवं 60 मीटर दौड़ में बबीता, पलक, वंशिका, बॉल थ्रो में वंशिका, आनंदी, शैषा, लड़कों के 12 वर्ष आयु वर्ग की 40 मीटर दौड़ में लक्ष्य, साहिल, सुजल एवं आदविक, 60मीटर दौड़ में आशीष, लक्ष्य, सुजल और काव्यांश, बॉल थ्रो में रिशभ, शिवंाश, वंश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
लड़कियों के 14 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिव्या, 200 मीटर दौड़ में दिव्या, 400 मीटर दौड़ में अंबिका, लंबी कूद में आरती, शॉटपुट में नेहा, लड़कों के 14 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक, 200 मीटर में गुरसिमरन, 400 मीटर में यशित, लंबी कूद में शिवांश, शॉट पुट में कृष्णा प्रथम स्थान पर रहे।
लड़कियों के 16 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृत्तिका, 200 मीटर में प्रकृति, 400 मीटर में प्रियंका, 800 मीटर में आरती, 2000 मीटर में साक्षी, लंबी कूद में अंजना, शॉटपुट में नैंसी, और लड़कों के 16 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शुभम, 200 मीटर में शुभम, 400 मीटर में कल्पित, 800 मीटर में सलिल, 2000 मीटर में विशाल, लंबी कूद में अवनीश, शॉटपुट में आर्यन, प्रथम रहे।
लड़कियों के 18 वर्ष आयु वर्ग की सौ एवं दो सौ मीटर दौड़ में प्रिया, 400 मीटर में दीपशिखा, 800 मीटर में स्मृति, लंबी कूद में सुमन, शॉटपुट में प्रियंका, लड़कों की 18 वर्ष आयु वर्ग की सौ एवं दो सौ मीटर दौड़ में अभिषेक, 400 मीटर में कार्तिक, 800 मीटर में रिशभ,1500 मीटर में साहिल, 3000 मीटर में सुखविंद्र, लंबी कूद में रोहित, शॉटपुट में साहिल प्रथम रहे।
लड़कियों के 20 वर्ष आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नेहा, शॉटपुट में राशि, लड़कों के 20 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आशीष, 200 मीटर में अर्जुन, 400 मीटर में दीपक, 800 मीटर में सौरभ, 1500 मीटर में प्रिंस, लंबी कूद में अभिषेक, शॉटपुट में साहिल प्रथम स्थान पर रहे।