{"_id":"69f09664dec308bbcb0796d5","slug":"abhishek-and-kritika-will-go-on-an-educational-tour-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-191721-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे अभिषेक और कृतिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे अभिषेक और कृतिका
Tue, 28 Apr 2026 08:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा के दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। यह भ्रमण समग्र शिक्षा के तहत आरएए (प्रारंभिक) और आरएए (वरिष्ठ) योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा आठवीं के छात्र अभिषेक गुलेरिया और कक्षा बारहवीं की छात्रा कृतिका शर्मा शामिल हैं। दोनों विद्यार्थी पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए जालंधर जाएंगे। यहां उन्हें वैज्ञानिक संस्थानों, शोध केंद्रों और शैक्षणिक वातावरण का अनुभव प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का चयन उनके गणित एवं विज्ञान विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन