{"_id":"5d90e7fc8ebc3e93cc440119","slug":"abhishake-won-the-gold-hamirpur-hp-news-sml3092726171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो में बदारन स्कूल के अभिषेक ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो में बदारन स्कूल के अभिषेक ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन के चार खिलाड़ियों का चयन भारोत्तोलन में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, जूडो की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी स्कूल ने एक गोल्ड और तीन कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य मदन लाल डोगरा ने बताया कि भारोत्तोलन में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व इन खिलाड़ियों के लिए एक विशेष दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्कूल परिसर में ही किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारोत्तोलन में 55 किलोग्राम वर्ग में विशाल ठाकुर, 61 किलोग्राम वर्ग में सचिन ठाकुर, 67 किलोग्राम वर्ग में अर्चित तथा 81 किलोग्राम वर्ग में राहुल शर्मा का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन हमीरपुर के अणु कॉलेज में संपन्न हुई प्रक्रिया में हुआ है। डोगरा ने बताया कि सुजानपुर में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में स्कूल के अभिषेक ठाकुर ने स्वर्ण पदक, जबकि निखिल, अर्चित और शेखर पटियाल ने कांस्य पदक हासिल किया है। डोगरा ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों अरविंद पटियाल और माया देवी को बधाई दी है। स्कूल के इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रभर में प्रसन्नता की लहर है।