फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Abandoned dog bites five people, woman referred to PGI

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, महिला पीजीआई रेफर

Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Abandoned dog bites five people, woman referred to PGI
कटा हुआ अंगूठा
हमीरपुर। शहर में वार्ड नंबर नौ और दस में लावारिस कुत्ते ने पांच लोगों को काटा है। एक महिला की गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि एक अन्य व्यक्ति के हाथ का अंगूठा कुत्ते ने लगभग अलग ही कर दिया है।
विज्ञापन


घायल सभी लोगों को हमीरपुर मेडिकल काॅलेज में प्राथमिक उपचार दिया गया। ऐसे में शहर में लावारिस कुत्ते को पकड़ने के नप के दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। वर्ष 2022 के नवंबर माह में शहर में तीन साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला था। एक साल बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। इस आतंक के बाद नगर परिषद और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब दस बजे 52 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी समराला (डिडवीं टिक्कर) हमीरपुर बाईपास की ओर अपने काम पर जा रहा था। जब वह गौतम काॅलेज से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था तो अचानक एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते ने प्रवीण पर इतना जोरदार हमला किया वह जमीन पर गिर गया। कुत्ते ने प्रवीण के शरीर को कई जगहों से नोचा। प्रवीण के हाथ के अंगूठे को कुत्ते ने हाथ से लगभग अलग ही कर दिया है। प्रवीण को जैसे तैसे लोगों ने कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। उसके थोड़ी ही देर बाद करीब चार लोग जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचे, जिन्हें भी कुत्ते ने काटा था। इनमें वार्ड नंबर आठ की एक महिला की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे उपचार के लिए परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए हैं। बुधवार को पूरा दिन इस कुत्ते का आतंक शहर में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि पागल कुत्ते ने बुधवार सुबह पांच लोगों को काटा है। नगर परिषद की टीम ने कुत्ते को रेस्क्यू कर लिया है। इस कुत्ते ने लोगों के अलावा अन्य कुत्तों को भी काटा है। उनको भी पकड़कर उनकी वैक्सीनेशन करवा दी गई है। नगर परिषद लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए दोबारा अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed