फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aasha worker see corona positive

आशा कार्यकर्ता गृह संगरोध में रह रहे लोगों की करेंगी कोरोना जांच

Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत बुधवार को जिला मुख्यालय से सूचना, शिक्षा, संप्रेषण अभियान (आईईसी कैंपेन) का शुभारंभ उपायुक्त हरिकेश मीणा ने पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन की उपस्थिति में किया। सुरक्षा की युक्ति, कोरोना से मुक्ति इस अभियान का नारा रखा गया है। उपायुक्त ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई और आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किट (कोरोना किट) प्रदान कर सांकेतिक तौर पर अभियान प्रारंभ किया। इस किट में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, हैंड सैनिटाइजर, मास्क, आवश्यक दवाएं एवं होम आइसोलेशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और कोरोना से बचाव से संबंधित मार्गदर्शिका इत्यादि शामिल हैं। लगभग 500 रुपये की यह किट प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को उपलब्ध करवाई गई है और इसका उपयोग होम आइसोलेशन में रखे कोरोना संक्रमित लोगों की जांच के लिए किया जा सकेगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग पुलिस, शिक्षा, पंचायतीराज, सामाजिक कल्याण, आयुष, गृह रक्षक वाहिनी, स्थानीय निकायों सहित अन्य विभागों के साथ मिलकर ग्राम स्तर तक कोरोना से बचाव संबंधी उपायों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने सभी जिलावासियों से आग्रह किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए कोरोना से लड़ाई में अपना सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने संबंधित विभागों से आग्रह किया कि वे अपने फील्ड स्टाफ के माध्यम से इस अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं ताकि, इस महामारी के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। इस बारे में साप्ताहिक आधार पर प्रतिवेदन भी भेजना सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थलों के अतिरिक्त यात्रा के दौरान बसों व अन्य वाहनों में सवार लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण भी करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की, जबकि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed