फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A way to earn money... A deal is being made for the drainage drain in front of the shop.

Hamirpur (Himachal) News: कमाई का जुगाड़... दुकान के सामने निकासी नाली का हो रहा सौदा

Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A way to earn money... A deal is being made for the drainage drain in front of the shop.
नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में दुकान के बाहर अतिक्रमण कर सजाई गई सब्जी की दुकान। संवाद - फोटो : 1
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के मुख्य बाजार में इन दिनों सरकारी नालियों का खुलेआम सौदा हो रहा है। कमाई का यह खेल स्थानीय पक्के दुकानदारों और अस्थायी रेहड़ी-फड़ी संचालकों के बीच चल रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों की ओर से दुकानों के सामने गंदे पानी की निकासी के लिए बनी सरकारी नालियों को छोटे विक्रेताओं को रोजाना दुकान सजाने के लिए किराये पर दिया जा रहा है। दुकान सजाने की एवज में दुकानदार अस्थायी विक्रेताओं से रोजाना 300 से 500 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि ये नालियां सरकारी जमीन पर बनी हैं और इन पर लगे जंगले भी सरकारी हैं। इसके बावजूद प्रशासन की आंखों के सामने लंबे समय से यह खेल जारी है। नगर निगम क्षेत्र के मुख्य बाजार में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे फल और सब्जी विक्रेताओं को जगह दे रखी है और इसके बदले तहबाजारी वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, दुकानों के आगे कारोबार करने वाले कुछ विक्रेता इस बात से पल्ला झाड़ते नजर आते हैं। गांधी चौक से सब्जी मंडी तक रेहड़ी-फड़ी धारकों ने निकासी नालियों पर कब्जा जमा रखा है। कई पक्के दुकानदार अपनी दुकान के साथ-साथ आगे के हिस्से में भी अस्थायी विक्रेताओं को बैठा रहे हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
दुकानदारों द्वारा निकासी नालियों पर सामान सजाने से पैदल चलने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नियमों के अनुसार दुकान के बाहर सामान सजाने की अनुमति नहीं है, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन नालियों के ऊपर फुटपाथ का निर्माण किया जाए, ताकि बाजार में आवाजाही सुगम हो सके। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारी समय-समय पर बाजार का निरीक्षण करते हैं, लेकिन अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।

कोट :
समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। नगर निगम सामान जब्त करता है और जुर्माना भी लगाता है, लेकिन इसके बाद फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर

नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में दुकान के बाहर अतिक्रमण कर सजाई गई सब्जी की दुकान। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में दुकान के बाहर अतिक्रमण कर सजाई गई सब्जी की दुकान। संवाद- फोटो : 1

नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में दुकान के बाहर अतिक्रमण कर सजाई गई सब्जी की दुकान। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में दुकान के बाहर अतिक्रमण कर सजाई गई सब्जी की दुकान। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article