{"_id":"6a077dc6b9e38e1ab4039ad1","slug":"a-truck-loaded-with-sand-got-stuck-on-a-hill-and-ended-up-on-two-tyres-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-193775-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चढ़ाई पर फंसा रेत से भरा ट्रक, दो टायरों पर हो गया खड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चढ़ाई पर फंसा रेत से भरा ट्रक, दो टायरों पर हो गया खड़ा
Sat, 16 May 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 16 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
महारल से बिझड़ी की ओर जा रहा रेत से भरा ट्रक सड़क के बीच दो टायरों पर लटका हुआ। स्रोत जागरूक पा
जेसीबी से रेत उतारकर निकाला ट्रक
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत महारल से बिझड़ी की ओर जा रहा एक ट्रक बीहड़ू चढ़ाई के पास फंस गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में रेत भरी हुई थी, लेकिन ओवरलोड होने के कारण वह चढ़ाई पर आगे नहीं बढ़ सका।
चालक द्वारा ट्रक को आगे ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह दो टायरों पर ही खड़ा हो गया और आगे नहीं बढ़ पाया। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और ट्रक से रेत को खाली करवाया गया।
लोड कम होने के बाद ट्रक को ठीक किया गया। इसके बाद वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। राहत की बात यह रही कि सड़क पर अधिक आवाजाही न होने के कारण किसी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।