{"_id":"68448a29319b2ea4da0bb634","slug":"a-tree-fell-on-the-swings-in-maharana-pratap-park-gym-equipment-also-got-damaged-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-157867-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महाराणा प्रताप पार्क में झूलों पर गिरा पेड़, जिम का सामान भी टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महाराणा प्रताप पार्क में झूलों पर गिरा पेड़, जिम का सामान भी टूटा
Sun, 08 Jun 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप पार्क में झूले व ओपन एयर जिम पर गिरा चीड़ का पेड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के महाराणा प्रताप पार्क में चीड़ का पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। पेड़ के कारण झूले सहित ओपन एयर जिम के उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत यह रही की हादसे के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।
जिला मुख्यालय से 500 मीटर दूर लोक निर्माण विभाग कॉलोनी के साथ स्थित इस पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों लोग सैर करने और बच्चों को घुमाने के लिए लाते हैं, लेकिन पेड़ के गिरने से लोग पार्क में जाने से गुरेज कर रहे हैं। इससे पूर्व भी पार्क में डंगा गिरने से काफी नुकसान हुआ था। वहीं, अब पेड़ गिरने के कारण टूटे हुए झूलों की मरम्मत नए सिरे से होगी।
नगर निगम हमीरपुर की ओर से डेढ़ वर्ष पूर्व 10 लाख रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य करवाया गया है। कार्य के दैरान पार्क में महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथ सजावटी लाइटें, वर्षाशालिका, बैंच, ओपन एयर जिम, सहित खेलने के लिए झूले स्थापित किए गए हैं। अब झूलों और जिम के उपकरणों के टूटने से लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि पार्क के साथ बनाई पार्किंग में चौकीदार का कमरा है। पेड़ को हटाने के बारे में अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक पेड़ को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पार्क के साथ स्थापित पेड़ों की समय पर काट-छांट न होने से अकसर बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने पुराने पेड़ को हटाने की मांग की है।