फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A state-of-the-art auditorium will be ready in the medical college by December

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में दिसंबर माह तक बनकर तैयार होगा अत्याधुनिक सभागार

Fri, 09 May 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 09 May 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art auditorium will be ready in the medical college by December
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन सभागार भवन। संवाद
रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ में शीघ्र ही अत्याधुनिक तीन मंजिला सभागार भवन दिसंबर माह तक बनकर तैयार होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। सभागार भवन की अनुमानित लागत लगभग 25 करोड़ रुपये है। अभी फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में 15 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में सभागार भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। वहीं धरातल मंजिल के कॉलम का निर्माण कार्य भी 90 फीसदी पूरा करके विभाग स्लैब डालने की तैयारी में है।
विज्ञापन

प्रस्तावित परियोजना के तहत पहली मंजिल पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसमें आगंतुकों और मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के लिए वाहनों को खड़ा करने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। वहीं, दूसरी मंजिल पर आधुनिक कैफेटेरिया और गेयटी थियेटर या हमीरपुर स्थित टाउन हॉल की तर्ज पर एक दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा। वहीं, भवन की तीसरी मंजिल पर एक विशाल सभागार का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक समय में 1000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हॉल को आधुनिक ऑडियो-वीडियो उपकरणों से लैस किया जाएगा, जिससे किसी भी अधिकारिक, सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन आसानी से किया जा सके।
विज्ञापन



तीन मंजिला सभागार भवन का निर्माण हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ठेकेदार के माध्यम से करवा रहा है। गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य करने के साथ-साथ दिसंबर 2025 तक सभागार भवन का निर्माण कार्य पूरा करवा कर लाभार्थी प्रशिक्षु डॉक्टरों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज कौशल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed