फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A record 2203 marriages in the district during the Kovid crisis

कोविड संकटकाल में जिले में रिकॉर्ड 2203 शादियां

Thu, 27 May 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 के बावजूद हमीरपुर में दो माह के भीतर रिकॉर्ड 2203 जोड़ों ने शादी के सात फेरे लिए। कोरोनाकाल में शादियां करने वाले युवक-युवतियों पर कोविड-19 का खौफ नजर नहीं आया। प्रदेश सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ने पर शादियों में 20 लोगों की शर्त लगाई। जिसके चलते लोगों ने सादगी के साथ शादी कार्यक्रमों का आयोजन किया। लेकिन, जिले में कोरोनाकाल में शादियां टालने का जिले में एक भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

अधिकांश शादियों में जोड़ों और उनके परिवार वालों ने सरकार की ओर से जारी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का ईमानदारी के साथ पालन किया। उपमंडल भोरंज के तहत आते गांव धमरोल में एक शादी ऐसी भी हुई, जहां दूल्हा अकेले ही दुल्हन से शादी रचाने चला गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा भी इसी माह राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट की प्रवक्ता प्रो. सपना नड्डा के साथ परिणय सूत्र में बंधे। जिले में सबसे अधिक शादियों उपमंडल नादौन में हुईं। यहां 595 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। जबकि उपमंडल सुजानपुर में महज 169 युवक व युवतियों की शादियां हुईं।
विज्ञापन

महज तीन शादियों में ही हुई नियमों की अवहेलना
दो माह में जिला पुलिस ने सिर्फ दो शादी समारोह में नियमों की अवहेलना करने पर चालान किए। जबकि टौणीदेवी तहसीलदार ने भी एक दूल्हे का निर्धारित तिथि से एक दिन पहले शादी की रस्में निभाने पर चालान किया। इसके अलावा 2200 शादियां नियमों की पालना करते हुई संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे, फोटोग्राफर और वीडियो बनाने वालों का कारोबार प्रभावित
कोविड-19 के कारण बंदिशें लगाने से शादियां तो हो गईं, लेकिन इससे डीजे वालों, फोटोग्राफरों व वीडियो बनाने वालों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई लोगों ने एडवांस में बुकिंग करवा रखी थी, लेकिन शादियों में 20 लोगों की शर्त के कारण डीजे और विवाह का फोटोशूट नहीं हो पाया। अधिकतर लोगों ने शादियों में मोबाइल फोन से ही काम चलाया। इसके साथ ही शादी समारोह में 20 की शर्त लागू होने से होटल कारोबारियों को भी आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा। दूल्हे और दुल्हन पक्ष को भी आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने होटल संचालकों को बुकिंग के तहत एडवांस दे रखा था। टेंट हाउस वालों और बोटियों को भी मंदी का सामना करना पड़ा। टेंट कारोबारी अनिल कुमार, प्रदीप सिंह, फोटोग्राफर सोनू कटोच, अश्वनी, राजेश कुमार और सुनील ने बताया कि कोरोना के चलते उनका व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ।
इन उपमंडलों में हुई इतनी शादियां
उपमंडल अप्रैल मई
हमीरपुर 292 204
नादौन 297 298
बड़सर 275 230
भोरंज 198 180
सुजानपुर 164 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed