फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A person stopped the culvert of the ravine due to land dispute, people are upset

Hamirpur (Himachal) News: भूमि विवाद में व्यक्ति ने रोक दिया खड्ड का क्लवर्ट, लोग परेशान

Fri, 25 Jul 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A person stopped the culvert of the ravine due to land dispute, people are upset
अवाहदेवी से पंजोत वाया बगवाड़ा सड़क पर बहता पानी। संवाद
आवाहदेवी(हमीरपुर)। विकास खंड बमसन के अंतर्गत अवाहदेवी से पंजोत वाया बगवाड़ा सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। इसका मुख्य कारण भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति की ओर से खड्ड का क्लवर्ट रोक देना है।
विज्ञापन

इसके चलते बगवाड़ा शनि मंदिर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीच तो सड़क खड्ड में तबदील हो गई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि कुछ समय पूर्व इस स्थान पर खड्ड के पानी की निकासी के लिए एक क्लवर्ट डाली गई थी, लेकिन अब एक स्थानीय भूस्वामी ने खड्ड को अपनी मलकीयत भूमि बताते हुए उसमें डंगा लगा दिया है। इसके चलते पानी का बहाव बाधित हो गया है और अब पानी सीधे सड़क की ओर मुड़ गया है। इससे पक्की सड़क उखड़ने लगी है और वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों प्रकाश चंद, मदन लाल, सुरेश कुमार, विपिन चंदेल आदि ने कहा कि यह न केवल जनसुविधा के लिए खतरा बन गया है, बल्कि इससे सरकार का लाखों रुपये का खर्च किया गया धन भी बर्बाद हो रहा है। यदि आगामी दिनों में भारी वर्षा होती है, तो इसका पानी नीचे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच सकता है, जिससे अस्पताल को भी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने सरकार की 1100 हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने सदियों पुराने खड्ड के प्राकृतिक रुख को जबरन बदल दिया है, जिससे वर्षों पुरानी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।


कोट

विभाग की जेसीबी और मजदूर मरम्मत कार्य के लिए भेजे गए थे, लेकिन संबंधित भू-स्वामी द्वारा उस भूमि पर अपना मालिकाना हक जताते हुए कार्य नहीं करने दिया गया। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सड़क और खड्ड के पुराने स्वरूप को बहाल किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सरकारी संपत्ति का संरक्षण हो सके।
-चंद्र भानू शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, समीरपुर

अवाहदेवी से पंजोत वाया बगवाड़ा सड़क पर बहता पानी। संवाद

अवाहदेवी से पंजोत वाया बगवाड़ा सड़क पर बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed