{"_id":"66db045b64972cc0460af509","slug":"a-part-of-the-linter-of-the-nap-shop-fell-on-the-shopkeeper-he-suffered-injuries-on-his-leg-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135221-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दुकानदार पर गिरा नप की दुकान के लेंटर का हिस्सा, टांग पर आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दुकानदार पर गिरा नप की दुकान के लेंटर का हिस्सा, टांग पर आईं चोटें
विज्ञापन
नगर परिषद से दुकानों की मरम्मत कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर के पास शुक्रवार को नगर परिषद की दुकान के लेंटर का एक हिस्सा भीतर कार्य कर रहे दुकानदार पर गिर गया। इससे दुकानदार की टांग पर गहरा घाव हो गया है। सुजानपुर बस स्टैंड पर बनी नगर परिषद की दुकानों के भीतर व्यापार करना अब जोखिम भरा काम हो गया है। कब इन दुकानों का कौन सा हिस्सा धड़ाम से नीचे आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह घटना दोपहर 12 के करीब की है। जब दुकानदार अपनी किराये की दुकान के भीतर जूते बनाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर का एक हिस्सा उस पर गिर गया। इससे दुकानदार की टांग पर गहरा जख्म हुआ।
दुकानदार त्रिलोक चंद ने कहा कि उनके साथ महेंद्र सिंह (63) काम करता है। शुक्रवार को भी वह प्रतिदिन की तरह कार्य कर रहा था कि एकाएक छत के लेंटर का एक हिस्सा निकल कर उस पर गिर गया। गनीमत रही कि लेंटर का यह हिस्सा छोटा था जिसके चलते महज उसकी टांग पर घाव हुए। उन्होंने नगर परिषद से आग्रह किया है कि इस पर कड़ा संज्ञान लेकर दुकानों की मरम्मत का कार्य किया जाए ताकि दुकानदार सुरक्षित होकर अपना व्यापार कर सकें। इस बारे में नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि सूचना मिली है। मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और उचित कार्रवाई होगी।