फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A park will be built at a cost of Rs 4.50 lakh in Baroti of Dhalot Panchayat.

Hamirpur (Himachal) News: धलोट पंचायत के बरोटी में 4.50 लाख रुपये से बनेगा पार्क

Fri, 07 Nov 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत धलोट के बरोटी गांव में 4.50 लाख रुपये से भव्य पार्क का निर्माण होगा। पार्क में गुरु रविदास की मूर्ति के साथ बच्चों को खेलने के लिए झूले, बुजुर्गों को बैठने के लिए बेंचों की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व गांव में पार्क की उचित सुविधा न होने से बच्चों को खेलने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पार्क का निर्माण कार्य होने से काफी सुविधा मिलेगी। पार्क निर्माण कार्य पर विधायक निधि, पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से बजट खर्च किया जाएगा। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए छह माह तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी पंचायत के माध्यम से दो वार्डों में पार्कों का निर्माण करवाया गया है, ताकि बच्चों व बुजुर्गों को घूमने के लिए स्थान मिल सके। बरोटी में पार्क की व्यवस्था न होने से ग्रामीण लंबे समय से पंचायत प्रधान व प्रतिनिधियों से कार्य करवाने की मांग कर रहे थे। मांग को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने पार्क का कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पंचायत के अतिरिक्त वार्ड में भी पार्क निर्माण कार्य की प्रपोजल तैयार की जा रही है। पार्क में डॉ. भीमराव अंबेदकर की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके अलावा युवाओं की डिमांड पर पार्क में ओपन एयर जिम की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि युवाओं को सुविधा मिल सके।

कोट
पंचायत के बरोटी गांव में 4.50 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कार्य किया जाएगा। पार्क में बच्चों को खेलने के लिए झूले, बैठने के लिए बेंच की सुविधा मिलेगी। पार्क में गुरु रविदास की भव्य मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी।
-ज्योति देवी, प्रधान, धलोट पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed