फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A modern bridge connecting Nadaun Jwalaji will be available after 50 years.

Hamirpur (Himachal) News: 50 वर्ष बाद नसीब होगा नादौन ज्वालाजी को जोड़ने वाला आधुनिक पुल

Sat, 17 Feb 2024 02:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में 50 वर्षों के बाद ब्यास नदी पर एक और पुल का निर्माण होगा। गगल मटौर से शिमला के लिए नादौन से होकर निकल रहे टू लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत पुल का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


ऐतिहासिक गुरुद्वारा 10वीं पातशाही के नजदीक ब्यास नदी पर नवनिर्मित ब्यास ब्रिज का कार्य जोरों पर है। निर्माणाधीन कंपनी की ओर से अभी तक ब्यास नदी पर बनाए जाने वाले ब्रिज के लिए साइट आदि की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने नदी के बीच कई प्रकार की आधुनिक मशीनें स्थापित की है। इससे उपरोक्त स्थल की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल की लंबाई 421 मीटर, चौडाई 16 मीटर है। जबकि यह गोलाकार आकार में बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक टू लेन की तर्ज पर ही बनाया जा रहा है। 60 के दशक की बात करें तो यहां पर एक लकड़ी का ब्रिज हुआ करता था। इसके ऊपर से उस समय के हल्के वाहन गुजरते थे। ऐसी स्थिति में यात्रियों को वाहन चालक नदी के किनारे उतारते थे और खाली वाहन को पुल से निकालते थे। इस ब्रिज को बेड़ियों का ब्रिज भी कहा जाता था और बरसात आने पर इस ब्रिज को नदी के किनारे एक उचित स्थल पर एकत्रित कर दिया जाता था ताकि पानी के तेज बहाव में पुल का कोई नुकसान न हो। इसके बाद लगभग 1964 में ब्यास नदी पर हाई व्यास ब्रिज बनाने का कार्य शुरू हुआ और लगभग 10 साल के बाद इस पुल का निर्माण संभव हो पाया। ब्यास नदी पर स्थापित इस पुल को बनाने में इतना लंबा समय लग गया क्योंकि उस समय कोई भी बड़ी मशीनरी या आधुनिक मशीनरी नहीं होती थी। इस व्यास ब्रिज का सारा कार्य गैमल कंपनी के कर्मचारियों की ओर से किया गया था। इस ब्यास पुल का उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री उमा शंकर दीक्षित ने 1974 में किया था। अब नादौन से होकर निकल रहे टू लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 50 साल के बाद ब्यास नदी पर एक और हाई ब्रिज बनेगा जो आधुनिक तकनीक से बनेगा। इससे नादौन व ज्वालाजी क्षेत्र के लोगों को आने जाने में और भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्यान:
सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचआई रोहित गुप्ता ने कहा कि नादौन ब्यास नदी पर बनाया जाना वाला हाई ब्यास ब्रिज आधुनिक और गोलाकार में बनेगा। इसकी लंबाई 421 मीटर जबकि चौड़ाई 16 मीटर रहेगी। वर्तमान में इसकी फाउंडेशन सहित अन्य कार्य चला हुआ है और इस पर करीब पांच करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed