फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A lift will be installed for Avahadevi temple, climbing will be easier

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी मंदिर के लिए लगेगी लिफ्ट, चढ़ाई होगी आसान

Tue, 20 May 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 May 2025 06:18 AM IST
विज्ञापन
शरद नवरात्र से पहले पूरा होगा काम, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
विज्ञापन

बुजुर्गों को मिलेगी राहत, पहले सीढ़ीनुमा रास्ता चढ़ने में होती थी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। प्रसिद्ध आस्था स्थल अवाहदेवी माता मंदिर में अब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। शरद नवरात्र से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। लिफ्ट की सुविधा मिलने से मंदिर तक की चढ़ाई अब और आसान हो जाएगी। हालांकि मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए मंदिर के पूर्वी द्वार से मुख्य सीढ़ीनुमा रास्ता है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण दिशा से भी दो सीढ़ीनुमा रास्ते हैं। इन तीनों ही रास्तों पर धूप और बारिश से बचने के लिए शेड तो बनाए गए हैं, लेकिन सीढि़यों से बुजुर्गों के लिए चढ़ाई चढऩा चुनौतीपूर्ण होता है। भक्तों ने भी मंदिर कमेटी से यहां पर लिफ्ट की सुविधा देने की मांग रखी थी।

मंदिर परिसर की कमेटी ने भूमि मालिकों और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक में लिफ्ट लगाने का निर्णय लिया है। यह लिफ्ट मंदिर की पश्चिमी दिशा में यानी ठीक पेट्रोल पंप के सामने से लगेगी। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने बताया कि इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि इससे माता के दर्शन अब सभी के लिए सुलभ होंगे। बुजुर्गों को विशेष राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र में में धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगी। उम्मीद है इससे पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed