फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A large entrance gate will be constructed at the Sujanpur border along with the Beas bridge.

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास पुल के साथ सुजानपुर सीमा पर बड़े प्रवेश द्वार का होगा निर्माण

Tue, 07 Oct 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 07 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A large entrance gate will be constructed at the Sujanpur border along with the Beas bridge.
सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह वर्षा शालिका के लोकार्पण के दौरान। स्रोत: जागरूक पाठक
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सोमवार को सुजानपुर पुल के साथ वर्षाशालिका का लोकार्पण किया। इस पर उन्होंने कहा कि ब्यास पुल के साथ सुजानपुर सीमा पर बड़े प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिसका नामकरण महाराजा संसार चंद के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस पूरे निर्माण कार्य पर 25 लाख रुपये का बजट खर्च होगा, जिसको लेकर के सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। सुजानपुर के चौगान को अब जहरीली घास से निजात दिलाने के लिए घास कटिंग की मशीन उपलब्ध करवा दी गई है। चौगान के चारों और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जा रही है, ताकि रात्रि सैर करने में आने लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की हर उचित मांग को समय-समय पर पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी अधिकारी कार्यालय में बैठने वाला नहीं, बल्कि फील्ड में काम करने वाला चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जब भी यहां से निकलते थे तो पालमपुर व संधोल की ओर जाने वाले यात्री धूप या बारिश में खड़े होकर चौक पर बसों का इंतजार करते थे। ऐसे में जनता की सुविधा के लिए इस वर्षाशालिका का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर को ओलंपिक संघ का अध्यक्ष और अरुण धूमल को आईपीएल का अध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, प्यार चंद, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed