{"_id":"66f413ca4c9d6b75b50b3889","slug":"a-family-of-muslim-community-of-sujanpur-asked-for-security-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-136823-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के मुस्लिम समुदाय के एक परिवार ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के मुस्लिम समुदाय के एक परिवार ने मांगी सुरक्षा
Thu, 26 Sep 2024 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत सुजानपुर वार्ड नंबर नौ में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा मांगी है। फेमिदा बेगम पत्नी शफीक अहमद खान निवासी वार्ड नंबर नौ ने परिवार के लोगों के साथ बुधवार को पत्रकार वार्ता कर जमीन को नाजायज तरीके से कब्जाने के आरोप लगाए हैं।
फेमिदा बेगम ने कहा कि वार्ड नंबर आठ में उनकी जमीन है, जिस पर 35 वर्षों से कब्जा है। कागजों में यह जमीन बेटों के नाम पर है। महिला ने कहा कि वह सुजानपुर में अकेले रहती है, जबकि बेटे बाहर हैं। बीते रविवार को शहर के कुछ लोगों ने नाजायज तरीके से जमीन पर जेसीबी मशीन चलवा कर तोड़-फोड़ की। इससे भारी नुकसान हुआ है। वहां लगाई रुई-पिंजन मशीन भी टूट गई है। बिजली का मीटर भी तोड़ दिया गया।
परिवार ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से प्रदेश में हो हल्ला मचा है, उसको ध्यान में रखकर कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर इस तरह का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे 50 वर्षों से सुजानपुर में है। आज तक किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ, लेकिन शहर के कुछ लोग नाजायज तरीके से उनकी जमीन में घुस रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रविवार को जिस दिन यह घटना घटी मौके पर पुलिस को बुलाया गया, जिसने सहयोग किया। महिला ने कहा कि जो लोग मशीनरी लेकर उनकी जमीन में घुसे थे, उनपर मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया है। जेसीबी मशीन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मगर इस घटना को अंजाम देने वाले लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाए और सुरक्षा दी जाए। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।