{"_id":"60da0c2f8ebc3ec25207c93a","slug":"a-consignment-of-29-thousand-gloves-reached-the-medical-college-hamirpur-hp-news-sml37504463","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज पहुंची 29 हजार दस्तानों की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज पहुंची 29 हजार दस्तानों की खेप
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में 29000 दस्तानों की खेप पहुंच गई है। दस्ताने अधिकारिक डीवीडी-एमएस पोर्टल पर आवेदन के बाद नहीं बल्कि कॉलेज प्रबंधन ने स्वयं खरीदे हैं। अस्पताल जिस अधिकारिक पोर्टल पर सरकारी सप्लाई के लिए आवेदन करता है उस डीवीडीएमएस पोर्टल से आवेदन के बावजूद दस्तानें नहीं मिल रहे हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करीब डेढ़ माह से दस्तानों की कमी थी।
अस्पताल के कर्मचारियों को एक जोड़ी दस्तानें में ही पूरा दिन निकालना पड़ रहा था। ऑपरेशन के लिए भी मरीजों और उनके तीमारदारों से दस्ताने मंगवाए जा रहे थे। जबकि जरूरत पड़ने पर अस्पताल थोड़ी-थोड़ी मात्रा में महंगे दामों पर बाहरी मेडिकल स्टोरों से दस्तानें खरीद रहा था। इस सब के मद्देनजर कॉलेज प्रबंधन ने कोटेशन के आधार पर दस्ताने खरीदे हैं। उधर, प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि 29000 दस्ताने मंगवाए गए हैं। अस्पताल में दस्तानों की कमी नहीं आएगी।