फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A 215-meter-long bridge will be built over Kunah Khad, reducing the journey by six kilometers.

Hamirpur (Himachal) News: कुणाह खड्ड पर बनेगा 215 मीटर लंबा पुल, छह किलोमीटर कम होगा सफर

Mon, 27 Oct 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Oct 2025 05:37 AM IST
विज्ञापन
A 215-meter-long bridge will be built over Kunah Khad, reducing the journey by six kilometers.
उपमंडल नादौन के तहक कुणाह खड्ड पर बनेगा पुल। संवाद
पुल बनने से स्नाही, कांगू, धनेटा, बंगाणा के साथ गलोड़ के लोग जल्द पहुंचेंगे नादौन
विज्ञापन

डीपीआर तैयार, नाबार्ड की स्वीकृति मिलते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

पंकज राणा

रंगस (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल की जोलसप्पड़ पंचायत के कोहला पलासड़ी गांव से हार मसंदा सड़क को पुल से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेज दी है। पुल बनने से जोल सप्पड़ से कांगू वाया हार मसंदा का सफर छह किलोमीटर कम हो जाएगा।
यहां तक कि गलोड़ और धनेटा पहुंचने में भी कम समय लगेगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए हाइड्रोलिक डाटा तैयार कर सोलिंग बेरिंग क्षमता का भी पता लगा लिया है। प्रस्तावित परियोजना के तहत 215 मीटर लंबे स्पेन वाले पुल के निर्माण कार्य पर 26 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

पुल का निर्माण होने से जोलसप्पड़ से कोहला प्लासडी 1200 मीटर लंबी सड़क और वहीं कुणाह खड्ड के दूसरे छोर स्नाही से हार मसंदा तक 500 मीटर सड़क को भी स्तरोन्नत किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा 5.50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। पुल निर्माण और सड़कों के विस्तारीकरण के लिए कुल 31.50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल बनने के बाद स्नाही, कांगू, धनेटा, बंगाणा के साथ गलोड़, सलौनी, बड़सर और ऊना के लोगों को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़, हमीरपुर और नादौन आने जाने के लिए काफी दूरी कम होगी। इसके अतिरिक्त वर्षों का इंतजार कर रहे कुणाह खड्ड के दोनों किनारों पर बसे गांव वासियों को भी इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।
वर्तमान में वाहन चालकों को हारमसंदा से जोलसप्पड़ वाया कांगू और नेरी आने-जाने पर दस किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। कुणाह खड्ड के दोनों ओर 30 वर्ष पूर्व बनी सड़कों को आज तक पुल नसीब नहीं हो सका है। जबकि क्षेत्र के लोग कई बार स्थानीय नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री से भी मांग कर चुके हैं। सुविधा के चलते क्षेत्र के करीब 20 परिवारों ने अपनी निजी भूमि की भी लोक निर्माण विभाग के नाम गिफ्ट डीड बनाकर दे दी है। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के पूर्व प्रधान उद्यो राम धीमान सहित सोमा देवी और प्रवीण कुमार, होशियार सिंह आदि ने लोक निर्माण विभाग से मांग रखी है कि शीघ्र पुल का निर्माण किया जाए।




कोट

-पुल की डीपीआर बनाकर नाबार्ड की स्वीकृति के लिए भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। पुल निर्माण के अलावा सड़कों का विस्तारीकरण भी प्रस्तावित है। पुल निर्माण और सड़कों के विस्तारीकरण के लिए कुल 31.50 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। लोगों को शीघ्र पुल की सुविधा मिलेगी।-सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed