फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड जीतना

अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड जीतना

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। अंतरराष्ट्रीय शूटर विजय कुमार का अगला लक्ष्य ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण जीतने का है। उन्हें पिछले ओलंपिक में स्वर्ण न जीत पाने का आज भी मलाल है। कंधे का ऑपरेशन करवाने के बाद घर लौटे विजय ने अमर उजाला से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने इंचियोन एशियाड गेम्स के टीम इवेंट मुकाबले में रजत पदक जीता है। इसके बाद विजय ने मुंबई के अस्पताल में कंधे की चोट की जांच करवाई। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद विजय अब स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है। घर आने पर ग्रामीणों ने विजय का भव्य स्वागत किया। वह दिवाली तक घर पर आराम करेंगे।
विज्ञापन

कंधे की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में विजय का निशाना चूक गया था। एशियाड गेम्स में पदक जीतने का पूरा दबाव था, लेकिन चोट के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया और देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। उनका चीन के खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए। विजय ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बेहतर महसूस कर रहे हैं। घर पर कुछ दिन आराम करेंगे। पूरी तरह फिट होने पर राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे। पिछले ओलंपिक में कड़े संघर्ष के बाद स्वर्ण पदक से चूक गए थे, लेकिन इस बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करना उनका सपना है। विजय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अब तक कुल 178 मेडल जीत चुके हैं। ओलंपिक में रजत पदक जीता है। विजय को पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रतन अवार्ड मिल चुका है। हिमाचल सरकार से भी हिमाचल गौरव सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed