{"_id":"20-62812","slug":"Hamirpur-62812-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी लगाने को रेहड़ी वालों से लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी लगाने को रेहड़ी वालों से लेनी होगी अनुमति
Hamirpur
Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद क्षेत्र में नई रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए पहले रेहड़ी फड़ी वालों से अनुमति लेनी होगी। उसके बाद नगर परिषद की अनुमति मिलेगी। इसके लिए रेहड़ी फड़ी धारकों का पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद रेहड़ी फड़ी धारकों की कमेटियां बनाई जाएंगी। अलग-अलग व्यवसाय के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई जाएंगी। हर कमेटी में चार सदस्य शामिल होंगे। पंजीकरण का कार्य वीरवार से टाउन हॉल में शुरू होगा।
रेहड़ी फड़ी वालों के लिए बुधवार को आयोजित बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष दीप कुमार बजाज ने कहा कि 31 जुलाई तक जो लोग शहर में रेहड़ी फड़ी लगा रहे हैं, अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने रेहड़ी फहड़ी वालों को हिदायत दी कि सफाई का विशेष ध्यान रखें। अतिक्रमण न करें और नालियों के आगे सामान न सजाएं। बजाज ने कहा कि रविवार को विशेष बाजार लगाने के लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा जहां पर अलग-अलग व्यवसाय वाले लोग खुला बाजार लगा सकेंगे। बैठक में शहर के रेहड़ी फड़ी धारकों ने हिस्सा लिया। कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, लेखाकार बुद्धि सिंह, राजेंद्र उपस्थित रहे।