फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जांच में खराब मिलीं सीमेंट की 4 बोरियां

जांच में खराब मिलीं सीमेंट की 4 बोरियां

Tue, 17 Dec 2013 05:45 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 17 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। जौड़े अंब पंचायत के गांव समलेहड़ा में जंजघर निर्माण में घटिया सीमेंट के इस्तेमाल करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। ब्लाक जेई ने सोमवार को जंजघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समलेहड़ा गांव में जंजघर निर्माण कार्य में खराब सीमेंट इस्तेमाल किए जाने की शिकायत थी। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पंचायत प्रधान से लेकर विधायक तक इसकी सूचना दी। इन्होंने रविवार होने की वजह बताते हुए सोमवार को कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद अमर उजाला के हस्तक्षेप के बाद पंचायत उपप्रधान ने मौके की जांच में खराब सीमेंट पाया। उन्होंने मजदूरों को खराब सीमेंट नहीं लगाने का निर्देश दिया। साथ ही ‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अंक में खराब सीमेंट के इस्तेमाल होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। बीडीओ ने खबर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए ब्लाक जेई को मौके पर जांच के लिए भेजा। निरीक्षण में सीमेंट की चार बोरियों खराब पाई गईं। उन्होंने निर्माण कार्य में सीमेंट की स्ट्रेंथ की जांच करने की बात भी कही। ग्रामीणों नेक सिंह, जोग राज, ज्ञान चंद, रमेश कुमार, पंजाब सिंह, लेख राज, कश्मीर सिंह, रूप सिंह, पूर्ण सिंह, जोगिंद्र सिंह ने इसके लिए ‘अमर उजाला’ का धन्यवाद किया है। मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। बीडीओ बिझड़ी प्रकाश चंद ने बताया कि जेई को मौके पर जांच करने तथा रिपोर्ट लाने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed