{"_id":"20-44009","slug":"Hamirpur-44009-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को बंद रहेंगी जिले भर में दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को बंद रहेंगी जिले भर में दुकानें
Hamirpur
Updated Tue, 26 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला व्यापार परिषद व नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष दीप कुमार बजाज ने बताया कि रंगोत्सव के त्योहार होली के तहत जिले भर के दुकानदार 27 मार्च को अपनी दुकानें बंद रखेंगे जिससे होली उत्सव को मनाया जा सके। हमीरपुर में आयोजित जिला व्यापार परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया जिसमें जिले भर के दुकानदारों ने भाग लिया। बजाज ने लोगों को होली की बधाई भी दी है तथा सूखे रंगों से ही होली मनाने का आग्रह किया है जिससे शरीर को कैमिकलों से बचाया जा सके। उन्होंने लोगों की सहमति से ही रंग लगाने का भी आग्रह किया है जिससे उत्सव में सद्भाव का और रंग भरा जा सके। इस दौरान बैठक में सुनील ठाकुर, विजय बजाज, संतोष सोनी, राजेश शर्मा, अरुण, संजय, संजीव, राज कुमार, चंद्र हंस, सुरेश बजाज व हंस राज, अजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन