Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   28 दुकानदारों के चालान, पांच हजार जुर्माना वसूला

28 दुकानदारों के चालान, पांच हजार जुर्माना वसूला

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। दुकानों में धूम्रपान निषेध की सूचना के बोर्ड न लगाने पर संयुक्त दस्ते की टीम ने टौणीदेवी क्षेत्र में दो दर्जन दुकानदारों को नोटिस थमाए हैं। साथ ही प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के चालान काटे गए, जिससे लगभग पांच हजार रुपए की वसूली की गई। आगामी दिनों में विभाग ने अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, आबकारी एवं कराधान की संयुक्त टीम ने खंड चिकित्सा अधिकारी डा. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कुठेड़ा और अन्य क्षेत्रों में छापेमारी की तथा 28 दुकानदारों तथा अन्य के चालान काटे गए। इस दौरान दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए।
विज्ञापन

टीम ने दुकानदारों को चेताया कि जल्द बोर्ड न लगाए गए तो चालान काटे जाएंगे। इसके लिए ढील नहीं दी जाएगी। प्रतिबंधित तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे गए तथा धूम्रपान करते पकड़े गए लोग भी शामिल हैं। टौणीदेवी के खंड चिकित्सा अधिकारी डा. आरके अग्निहोत्री का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है। प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed