{"_id":"20-38474","slug":"Hamirpur-38474-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो चांदी, 25 हजार का सोना पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो चांदी, 25 हजार का सोना पकड़ा
Hamirpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग नादौन ने नाके के दौरान बिना बिल एक किलो चांदी और पच्चीस हजार रुपये कीमत के सोने के गहने बरामद किए हैं। विभाग ने आरोपी को 38 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। विभाग ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब-नादौन सीमा पर विभाग ने नाके के दौरान एक किलो दो सौ ग्राम चांदी और पच्चीस हजार के सोने के आभूषण पकड़े हैं। आरोपी को विभाग ने मौके पर 38 हजार रुपये का जुर्माना किया है। आबकारी एवं कराधान अधिकारी के अश्वनी शर्मा ने बताया कि विभाग के अधिकारी चेत राम की अगुवाई में निर्मल सिंह सहित कर्मियों ने नादौन-अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलूर गांव में शुक्रवार रात को नाका लगाया था। नाके के दौरान सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान टीम ने नादौन की ओर आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के बैग से करीब एक किलो दो सौ ग्राम चांदी और लगभग पच्चीस हजार के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। आभूषणों में कोके और तीलियां बरामद हुई हैं। उक्त व्यक्ति के पास सामान का बिल नहीं था। विभाग ने मौकेे पर आरोपी को 38 हजार का जुर्माना किया गया है। चेत राम ने बताया कि उक्त व्यक्ति सोने का व्यापार करता है। होशियारपुर से चांदी और सोना लेकर आ रहा था। उसने इसे नादौन और आसपास के स्थानीय व्यापारियों को बेचना था। विभागीय अधिकारियों ने उसे चांदी और सोने के आभूषणों के बिल दिखाने का कहा। व्यापारी बिल पेश नहीं कर पाया। इसके चलते विभाग ने आरोपी को जुर्माना किया है। ईटीओ अश्वनी शर्मा ने मामले की पुष्टि की।