{"_id":"68360a162cc714afc0066e5a","slug":"98-candidates-got-employment-after-the-interview-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-156890-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: साक्षात्कार के बाद 98 उम्मीदवारों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: साक्षात्कार के बाद 98 उम्मीदवारों को मिला रोजगार
Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में मोहाली की निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। कंपनी की ओर से कंपनी के प्लांट में 100 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए बारहवीं पास, किसी भी टे्रड में आईटीआई डिप्लोमाधारक और पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र थे। करीब 100 पदों पर 101 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। इस दौरान 98 उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से चयनित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन के साथ-साथ वर्दी, अटैंडेंस बोनस और सस्ता खाना दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन