{"_id":"5caa365cbdec22142773c18e","slug":"91554658908-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू ने किन्नौर को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू ने किन्नौर को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में कुल्लू और किन्नौर की टीम के बीच चल रहे अंडर-16 जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीन दिवसीय मैच को कुल्लू ने दूसरे ही दिन 8 विकेट से जीत लिया है। मैच के दूसरे दिन किन्नौर की टीम 35 ओवर में मात्र 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें किन्नौर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 30 रन तथा सुजल ने 13 रनों का योगदान दिया।
वहीं, कुल्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए दक्ष ने 4 विकेट तथा अरमान व प्रांशु ने तीन-तीन विकेट झटके। पहली पारी की बढ़त की बदौलत कुल्लू को 46 रन का लक्ष्य मिला। कुल्लू ने आसानी से 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुल्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए स्वयं भारती ने 13 रन नाबाद और आदर्श व रितिक ने 10-10 रनों का योगदान दिया। किन्नौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए हितेश ने 2 विकेट प्राप्त किए। जिला क्रिकेट महासचिव हमीरपुर अनिल भाटिया ने बताया कि इस मैच से कुल्लू की टीम को 6 अंक मिले हैं।