{"_id":"5c9a5719bdec22143439cc85","slug":"91553618713-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी को कूड़े से बचाने के लिए लगेगी जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी को कूड़े से बचाने के लिए लगेगी जाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। ब्यास नदी में घुल रही शहर की गंदगी को रोकने के लिए गंदगी वाले स्थानों पर शीघ्र ही लोहे के जाले लगाए जाएंगे। नपं कार्यकारी सचिव देशराज चौधरी ने बताया कि सोमवार को हमीरपुर में एनजीटी की चेयरमैन राजवंत संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में जब यह मामला उठा तो चेयरमैन ने यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नादौन में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए नई योजना आरंभ की जा रही है। जिससे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मदद मिलेगी।
वहीं, ऐसे स्थल जहां से शहर की गंदगी ब्यास नदी तक पहुंचती है वहां, लोहे के जाले लगवाए जाएंगे ताकि, इस गंदगी को नदी तक पहुंचने से पूर्व ही रोक कर इसे वहां से उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी अति आवश्यक है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों से कहा कि वह अपने घरों व दुकानों में सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग रखें तथा सफाई कर्मचारी जब भी उनके पास आएं तो इस कूड़े को अलग करके ही दें। ऐसा करने मात्र से ही स्वच्छता में काफी फर्क पड़ सकता है।