फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नस्पति और पक्षियों के ऊपर किया सर्वे

नस्पति और पक्षियों के ऊपर किया सर्वे

Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बर्फ की चादर से ढके धौलाधार क्षेत्र में पहली बार विभाग ने वन्य जीवों और पक्षियों की प्रजातियां जानने के लिए विशेषज्ञों के साथ सर्वे किया है। टीम में 35 सदस्य मौजूद रहे। यह टीम सर्वे करके लौट आई है। इसमें विभाग के अधिकारियों के साथ आठ राज्यों के विशेषज्ञ शामिल रहे। प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में वनस्पति और पक्षियों पर सर्वे किया गया है। 10 दिन तक चले इस सर्वे में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां जानी गईं। इसमें वनस्पति विशेषज्ञ से लेकर पक्षी संरक्षण विशेषज्ञ पहुंचे हैं। टीम ने पैदल चलकर धौलाधार क्षेत्र को जाना। यह क्षेत्र आठ माह वर्ष की सफेद चादर में लिपटा रहता है। विशेषज्ञों की टीम बीड़, राजगुंधा, प्लाचक, मुल्थान आदि क्षेत्रों में पहुंचीं। धौलधार क्षेत्र में इस तरह का यह पहले सर्वे किया गया।
विज्ञापन

पक्षियों के संरक्षण को लेकर विभाग ने इस बड़े सर्वे को करवाने का निर्णय लिया। इस दौरान परिस्थितियों का पूरा आकलन कर इनकी डाक्यूमेंटरी भी तैयार की गई है। विशेषज्ञों की टीम में पश्चिम बंगाल से पक्षी विशेषज्ञ अरिंदम सिन्हा, तमिलनाडु से वनस्पति विशेषज्ञ मुथू दिवाकर, महाराष्ट्र से अभिषेक, विनोद कुमार, उत्तर प्रदेश से आर्ची सहगल, दिव्य द्विवेद, कशिश मदन, केरला से फरीद बीसी, महाराष्ट्र से किरण भीमारो, केरल से एलसाई आदित्या रेडी, हिमाचल से मनबिर, नेहा देवी और विशाल ठाकुर, उत्तराखंड से पूजा नॉटियाल, महराष्ट्र से प्राची पांडे और शिवम शर्मा, दिल्ली से प्रियदर्शन पांडे और टीके रॉय शामिल हैं। इनके साथ ही वन्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। इस संबंध में वन्य जीव विभाग मंडल हमीरपुर डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि धौलाधार क्षेत्र का सर्वे किया गया है। इसमें आठ राज्यों के 17 विशेषज्ञ शामिल रहे। उन्होंने कहा कि इस सर्वे में वह खुद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed