{"_id":"5c8943fbbdec22141f00dbe4","slug":"91552499707-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कार्यकारिणी में पुरानों व निष्कासित पदाधिकारियों तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कार्यकारिणी में पुरानों व निष्कासित पदाधिकारियों तरजीह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई कार्यकारिणी में पुरानों और निष्कासित पदाधिकारियों को तरजीह
सुजानपुर ब्लॉक से कई पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल
विधायक राजेंद्र राणा के समर्थकों को जिला कमेटी में मिला मान-सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की सहमति पर की गई है। जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी में फिर से पुराने चेहरों को तरजीह मिली है। वहीं, पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों की घर वापसी भी हो गई है। जिला कमेटी में विधायक राजेंद्र राणा के समर्थकों को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। सुजानपुर से जिला उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र गुप्ता, जिन्हें पूर्व में किन्हीं कारणों के चलते निष्कासित कर दिया गया था, अब नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र गुप्ता को फिर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर की ओर से घोषित इस कार्यकारिणी में मस्तराम गुलेरिया, पूर्व में नगर परिषद के अध्यक्ष रहे मनोज ठाकुर और पूर्व पंचायत प्रधान जोगिंदर ठाकुर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व महासचिव पद से निष्कासित राजकुमार शर्मा को फिर से जिला महासचिव पद पर आसीन किया गया है। इसके साथ ही पूर्व में सुजानपुर ब्लॉक की महिला अध्यक्ष रही सुदर्शना कुमारी को जिला सचिव पद पर तैनात किया गया है। जिला कार्यकारिणी में सुजानपुर ब्लॉक से शामिल सभी पदाधिकारी विधायक राजेंद्र राणा के समर्थक माने जाते हैं। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला इंटक अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ ओबीसी सेल और यूथ कांग्रेस तमाम कार्यकारिणी में राजेंद्र राणा के भरोसेमंद पदाधिकारी शामिल किए गए हैं और अध्यक्ष बनाए गए हैं।