{"_id":"5c4f38e0bdec2273a67c9772","slug":"91548695776-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी में वाहन चालकों में नोकझोंक, सड़क पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी में वाहन चालकों में नोकझोंक, सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के तहत स्थानीय कस्बे में सोमवार करीब सवा तीन बजे निजी बस आपरेटर्स और कार चालक के बीच नोकझोंक हो गई। इससे बाजार में काफी देर तक लंबा जाम लग गया। वाहन आपरेटरों की नोकझोंक हाथापाई तक पहुंच गई। जिन्हें स्थानीय लोगों ने मध्यस्तता करते हुए माहौल शांत करवाया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे से लगे जाम को खुलवाया। इस जाम में स्कूल से बसों में घर जा रहे बच्चे और अध्यापक भी फंस गए।
तंग बाजार में निजी बस चालक और एक कार चालक के बीच काफी देर तक बहसबाजी चलती रही। बस से कार को लगी साइड से टक्कर के कारण मामला इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिसमें आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी फंसे रहे। हालांकि, बाद में पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया जिसके बाद ही जाम खुल सका। बिझड़ी बाजार में जाम लगना रोज की बात हो चली है। तंग बाजार के कारण वाहन चालक परेशानी उठाते हैं लेकिन, सड़क के दोनों ओर खड़े वाहन समस्या को और बढ़ा देते हैं। लंबे समय से बिझड़ी बाईपास की मांग लोगों की ओर से की जा रही है लेकिन, अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। इस संबंध में पुलिस सहायता कक्ष बिझड़ी के प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर जाम खुलवा दिया। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।