{"_id":"5c44a281bdec22270200c994","slug":"91548001921-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकताओं को मिले पदोन्नति : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकताओं को मिले पदोन्नति : संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, स्वास्थ्य निदेशक डा. अजय गुप्ता से मांग की है कि सहायक मलेरिया अधिकारी, पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की पदोन्नति शीघ्र की जाए। महासंघ के राज्य प्रधान मिलाप शर्मा और महासचिव सुरेश चंदेल ने बताया कि लगभग 34 वर्षों तक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने एक ही पद पर कार्य किया तथा अभी विभाग ने 38 महिला और 50 पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण करवाया। इन सभी कर्मचारियों की एसीआर भी स्वास्थ्य निदेशालय पहुंच चुकी है लेकिन, 34 वर्षों तक सेवा देने के बाद भी इन कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिल पाई है।
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले है। लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में सहायक मलेरिया अधिकारी के पद भी खाली चले हैं। इन्हें भरने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है और उन कर्मचारियों की एसीआर भी निदेशक कार्यालय में पहुंच चुकी है लेकिन, पदोन्नति न होने से बहुत से कर्मचारी बिना पदोन्नति से सेवानिवृत्त हो गए। विभाग में स्वास्थ्य शिक्षकों के 6 पद खाली चले हैं। उन पर भी पदोन्नति करने की मांग की है ताकि, लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान आत्मा राम, उपप्रधान किरण ठाकुर, संजीवनी कुमारी, वित्त सचिव संजीव कतना, मुख्य सलाहकार वैशाखी राम, संयुक्त सचिव मूरत राम, मुख्य संगठन सचिव राजन शर्मा, लेखाकार मनमोहन सिंह, कर्म चंद, संगठन सचिव पवन गुलेरिया, राकेश कुमारी, रमेश कुमार, प्रेस सचिव जोगिंद्र चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।