{"_id":"5bf83e93bdec22418e1ad4a6","slug":"91542995603-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भवनों में हो रही बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भवनों में हो रही बिजली चोरी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में सरकारी विभाग ही बिजली बोर्ड को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के हमीरपुर आवासीय भवन में बिजली मीटर का शीशा तोड़ मीटर रीडिंग की जगह कागज का टुकड़ा फंसाकर बिजली चोरी हो रही है। शहर के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिशासी अभियंता को दी है। शिकायतकर्ता ने उसकी पहचान गुप्त रखने की मांग की है। इसके साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को भी भेजी है।
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी का यह सिलसिला बीते तीन सालों से चल रहा है। उन्होंने शिकायत पत्र के साथ दिसंबर 2017, जनवरी 2018, फरवरी 2018, मार्च 2018, 5 और 11 नवंबर 2018 को बिजली मीटर में फंसाए कागज के टुकड़ों के फोटो भी भेजे हैं लेकिन, जिला मुख्यालय में ही बिजली बोर्ड इस तरह के गोरखधंधे को रोकने में नाकाम रहा। उन्होंने बिजली बोर्ड से इस तरह के गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि उन्हें व्हाट्सऐप के माध्यम से इसकी सूचना मिल चुकी है। एसडीओ को मौके पर भेजा गया था। केवल बिजली मीटर का शीशा टूटा मिला है, बिजली चोरी का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बीते एक साल के बिजली बिलों का रिकॉर्ड जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।