{"_id":"5bedb294bdec227eda031cd7","slug":"91542304404-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति गाने प्रस्तुत कर...लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति गाने प्रस्तुत कर...लूटी वाहवाही
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. भूपिंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रेेणु कौशल ने की। समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और उपस्थित बच्चों के अभिभावकों को स्कूल व बच्चों की ओर से प्राप्त की गई उपलब्धियों से अवगत करवाया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें हिंदी, पहाड़ी, देशभक्ति गीतों के साथ लोकनृत्यों से समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल आने वाले बच्चों को मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है। शिक्षित मनुष्य अच्छे-बुरे और सही-गलत में उचित भेद कर सकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। इससे वह जीवन में कामयाबी प्राप्त कर सकें। इस मौके पर पंचायत प्रधान वीना देवी, एसएमसी प्रधान कुलजीत परमार और स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।